फरारफरार

कटिहार: जिले के बाल सुधार गृह की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोमवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना में 6 नाबालिग किशोर ग्रिल काटकर फरार हो गए। सभी बाल बंदियों ने रात का खाना खाने के बाद सोने का बहाना किया और पहले से तैयार भागने की योजना को अंजाम देने में सफल हो गए।

यह घटना सदर प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित बाल सुधार गृह की है। जैसे ही फरारी की सूचना प्रशासन को मिली, जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंडखोरा थाना क्षेत्र से तीन किशोरों को पकड़ लिया है, जबकि बाकी तीन अब भी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

फरार
फरार



सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सुधार गृह में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है, बावजूद इसके किशोरों का इस तरह फरार हो जाना व्यवस्था की गंभीर चूक को उजागर करता है।

गौरतलब है कि यह इस वर्ष का तीसरा मामला है जब बाल सुधार गृह से किशोर फरार हुए हैं। इससे पहले कुछ बालिकाएं भी सुरक्षा को धत्ता बताते हुए संस्थान से भागने में सफल रही थीं।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सुधार गृह की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों और निगरानी तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। सवाल अब यह है कि क्या बाल सुधार गृह वास्तव में सुधार की जगह हैं, या फिर केवल नाम मात्र के ‘सुधार गृह’ बनकर रह गए हैं?

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *