अपना विहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता . लेकिन ग्रामीणों ने जो शिकायत दरभंगा पुलिस को भेजी है उसके मुताबिक़ वीडियो भालपट्टी ओपी अंतर्गत नैनाघाट में हुए एक शादी समारोह का है .
ग्रामीणों की शिकायत के मुताबिक़ 17 फरवरी को शमीम अहमद खाँ उर्फ अमोला खाँ के पुत्र की शादी गांव में ही थी.जिस शादी में डीजे का आयोजन भी किया गया था. डीजे पर डांस करते हुए खुलेआम दोनो हाथ में पिस्टल लहाराया गया .
वीडियो में पिस्टल लहराने वाला युवक शमीम अहमद खाँ का छोटा बेटा रकीब अहमद खाँ है जो अपने दोनो हाथो में असलाहा लहराते हुए पुलिस एवं सरकार को चुनौती दे रहा है . गाँव वालों ने वीडियो भी पुलिस को सौंपा है . हालांकि अपना विहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता .
