बिहार की राजधानी पटना पानी-पानी हो गई है। बीते 12 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। हालात ऐसे हैं कि आम से लेकर खास—हर कोई जलजमाव की मार झेल रहा है।

सोमवार देर रात 11 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश मंगलवार सुबह तक बिना थमे जारी रही। नतीजा ये कि पूरा पटना जलमग्न हो गया। वीवीआईपी इलाका हो या आम बस्ती, हर ओर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
यहां तक कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का सरकारी आवास भी पूरी तरह पानी में डूब गया है। जलनिकासी के लिए नगर निगम को जेसीबी तक बुलानी पड़ी। मुख्य गेट के पास वैकल्पिक नाली बनाकर पानी को निकाला गया, लेकिन तब तक घर की हालत बेहद खराब हो चुकी थी।
राज्य प्रशासन का मुख्यालय सचिवालय परिसर भी जलजमाव का शिकार बना हुआ है। पैदल चलना तो दूर, वाहन से आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। इसी तरह, विधानसभा और विधान परिषद परिसर में भी घुटनों तक पानी भरा है। अधिकारी और कर्मचारी भारी परेशानी झेल रहे हैं।
राजवंशी नगर जैसे रिहायशी इलाकों में स्कूल तक डूब चुके हैं। स्कूल परिसर में 3 से 4 फीट तक पानी भरा है। छुट्टी के समय बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
जहां शहरवासी परेशान हैं, वहीं पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। बारिश की कमी से सूखती फसलों को अब संजीवनी मिल सकती है। अब तक महज 40% बारिश ही हुई थी, ऐसे में ये तेज बारिश खेती के लिए राहत लेकर आई है।
नगर निगम जलनिकासी में जुटा है, लेकिन सवाल ये है कि हर साल बारिश के साथ पटना क्यों डूबता है? क्या बारिश कुदरत का खेल है या सिस्टम की लापरवाही का परिणाम?
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
