पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधी विजय साहनी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अपराधी को गोली लगी और उसे गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम विजय साहनी को गिरफ्तार करने के बाद उसके निशानेदही पर हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो गोलियां चलाईं, जो विजय साहनी के पैर में लगीं।
घटना की जानकारी मिलते ही **पटना एसएसपी कार्तिके शर्मा** स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विजय साहनी पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत **एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज** हैं और लंबे समय से वह पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार गिरफ्तारी संभव हो पाई। लेकिन हथियार की बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस की तत्परता से स्थिति पर काबू पाया गया और घायल अपराधी को अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं, आलमगंज थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं और पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। यह मुठभेड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, क्योंकि विजय साहनी लंबे समय से अपराध जगत में सक्रिय था।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
