मुंबई: भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। दिग्गज और मशहूर पार्श्व गायिका का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। शनिवार को उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था।

उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी मां ने आज अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले उनकी पोती जनाई ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी। हालांकि उस समय उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अंततः संगीत जगत की यह महान आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई।

भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित गायिकाओं में से एक थीं। वह स्वर कोकिला की छोटी बहन थीं और उन्होंने अपने लंबे करियर में 12,000 से अधिक गीत विभिन्न भारतीय भाषाओं में रिकॉर्ड किए। उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया।

उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल और उर्मिला मातोंडकर जैसी कई नामी अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी। उनके प्रसिद्ध गीतों में “चुरा लिया है तुमने जो दिल को”, “अभी ना जाओ छोड़कर” और “इंतहा हो गई इंतजार की” शामिल हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

साल 2023 में उन्होंने अपने 90वें जन्मदिन के अवसर पर दुबई में ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में शानदार प्रस्तुति दी थी। उनके निधन से भारतीय कला और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *