भागलपुर शहर के तातारपुर थाना क्षेत्र के शहादत हुसैन लेन में स्थित एक चप्पल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो बड़ी और दो छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गोदाम के मालिक ने प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया है और कहा कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, जब दुकान मालिक मोहम्मद आरिफ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आग के वक्त बिजली की सप्लाई बंद थी, फिर भी शॉर्ट सर्किट का कारण सामने आ रहा है। यह जांच का विषय है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। वहीं स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए रही।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
