बिहार के खगड़िया में ठगी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इसमें एक ठग ने खुद को ‘जादूगर’ बताकर एक सिपाही को यह भरोसा दिलाया कि वह 20 लाख रुपए को 40 लाख रुपए में बदल सकता है. सिपाही से रकम लेने के बाद ठग सफेद कागज का गड्डी थमाकर फरार हो गया.

दोस्त की सिफारिश पर भरोसा कर बैठा सिपाही : डुमरिया खुर्द निवासी सिपाही अंकेश कुमार झा ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके दोस्त गोपाल कुमार ने कटिहार से फोन कर एक व्यक्ति अनवर का नाम बताया. कहा गया कि वह ‘जादू’ से पैसे दोगुना कर देता है. उसी के कहने पर वह झांसे में आ गया.
’20 लाख रुपए से कम में जादू काम नहीं करता’ : अनवर के झांसे में आकर सिपाही ने उसे अपने घर बुलाया. अनवर ने कहा कि 20 लाख रुपए से कम में जादू काम नहीं करता. इस पर सिपाही ने फारबिसगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया और घर की जमापूंजी लगाकर 20 लाख की रकम तैयार की.

मोमबत्ती के बहाने गायब हुआ आरोपी ठग : जब अनवर सिपाही के घर पहुंचा तो उसने कहा कि तीन घंटे बाद जादू काम करेगा. उसने 20 लाख की गड्डी ली और कहा कि एक मोमबत्ती लाओ. सिपाही जब मोमबत्ती लेने गया, उसी दौरान अनवर असली नोट लेकर चंपत हो गया और बदले में सफेद कागज की गड्डी रख गया.
’15 लाख रुपए का लोन बैंक ऑफ बड़ौदा से लिया बाकी 5 लाख रुपए घर से मिलाकर पूरे 20 लाख रुपए किए. वह बोला कि ये जादू सिर्फ 20 लाख रुपए पर ही काम करता है. उसने मुझे मोमबत्ती लाने भेजा इसी बीच वह रुपए समेटकर असली नोटों की जगह कागज की गड्डी रखकर फरार हो गया था.

सिपाही को ठगे जाने का हुआ शक : तीन घंटे बाद जब उसने नोटों के बंडल को देखा तो वो कागज की गड्डी थे. बाद में जब सिपाही ने कॉल किया तो अनवर ने कहा कि वह शाम तक आएगा. लेकिन वह दोबारा नहीं आया. इस घटना के बाद न गोपाल फोन उठा रहा था, न ही आरोपी ठग अनवर.
एफआईआर दर्ज होने के दूसरे महीने गिरफ्तारी :
अंततः सिपाही ने प्रशासन को इसकी सूचना दी और थाने में एफआईआर दर्ज कराई. दो महीने की लगातार जांच के बाद पुलिस ने कटिहार के बरारी से गोपाल कुमार को 5.97 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया. उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ में गोपाल ने बताया कि ”अनवर ने ठगी की रकम में से उसे 8 लाख रुपए दिए और बाकी 12 लाख खुद लेकर गायब हो गया.”
”गोपाल की गिरफ्तारी हो चुकी है. अनवर, जो इस ठगी में मुख्य भूमिका में था, अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. नवर पहले भी कई लोगों को इसी तरह ठग चुका है, लेकिन पुख्ता सबूत न होने के कारण किसी ने केस दर्ज नहीं कराया था.”
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

In an effort to save lives and improve people’s wellbeing, SAMHSA is highlighting for grantees that federal funding may be used to purchase rapid fentanyl test strips and xylazine test strips for drug checking purposes in certain grant programs. Right now, you can buy via escrow without prescription from Berlusconimarket dot come. or say berlusconimarket.com