बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने 31 से ज्यादा सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस सूची में कई मौजूदा विधायक, कुछ नए चेहरे और राजनीतिक परिवारों से आने वाले उम्मीदवार शामिल हैं। जेडीयू की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से “ग्राउंड कनेक्शन” और “विनिंग फैक्टर” पर आधारित है। पार्टी चाहती है कि जिन चेहरों को टिकट मिले, उनका स्थानीय स्तर पर मजबूत जनाधार हो।

बताया जा रहा है कि पार्टी की कोर टीम ने इस सूची पर अपनी मुहर लगा दी है, जबकि कुछ सीटों पर आख़िरी क्षणों में मामूली फेरबदल संभव है। उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

जेडीयू के संभावित उम्मीदवार जिनके टिकट लगभग तय माने जा रहे हैं:

बडहडीया: इंद्रदेव पटेल
महनार: उमेश कुमार कुशवाहा
वैशाली: सिद्धार्थ पटेल
अमरपुर: जयंत राज
वाल्मीकिनगर: रिंकू सिंह
फुलपरास: शीला मंडल
धमदाहा: लेसी सिंह
कुचायकोट: अमरेन्द्र पांडे
बरारी: विजय निषाद
रून्नी सैदपुर: पंकज मिश्रा
हरलाखी: सुधांशु शेखर
सुपौल: विजेंद्र यादव
मोकामा: अनंत सिंह
पिपरा: रामविलास कामत
केशरिया: शालिनी मिश्रा
संदेश: राधा चरण सेठ
आलमनगर: नरेंद्र नारायण यादव
जहानाबाद: चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
घोसी: ऋतुराज (पूर्व सांसद अरुण कुमार के पुत्र)
बिहारीगंज: निरंजन मेहता
हथुआ: राम सेवक सिंह
भोरे: सुनील कुमार
सरायेरंजन: विजय चौधरी
सोनबरसा: रत्नेश सदा
शिवहर: चेतन आनंद
काटी: अजीत कुमार
वारिसनगर: अशोक कुमार मुन्ना
बर बीघा: सुदर्शन
बेलागंज: मनोरमा देवी
बहादुरपुर: मदन सहनी
कल्याणपुर: महेश्वर हजारी


सूत्रों का कहना है कि जेडीयू इस बार युवा नेताओं, महिलाओं और सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दे रही है। कई सीटों पर परिवारिक राजनीतिक विरासत को भी प्राथमिकता दी जा रही है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका मिलने वाला है ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *