कहलगांव थाना क्षेत्र के नंदलालपुर कामत टोला में शनिवार को बाइक जुलूस के दौरान दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामदास सिंह के रूप में हुई है, जो कामत टोला निवासी थे। घायल बाइक चालक की पहचान नंदलालपुर निवासी महेश दास के 35 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को नंदलालपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी का बाइक जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान रामदास सिंह अपने घर के समीप सड़क किनारे भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान जुलूस में शामिल तेज रफ्तार बाइक ने रामदास सिंह को धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में बाइक चालक राजीव कुमार भी अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों घायलों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वृद्ध रामदास सिंह की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक रामदास सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध के पुत्रों ने बताया कि वे रोज की तरह घर के समीप भैंस चरा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव को लेकर निकले जुलूस में बाइक सवार तेज गति से चल रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
इस संबंध में कहलगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना थाना को नहीं दी गई है। संभवतः भागलपुर बरारी थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई होगी। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होगा तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर आए दिन बाइक जुलूस निकाले जा रहे हैं, जिसमें बाइक चालक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं। इस कारण सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है ताकि गांव में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
इधर, बाइक चालक राजीव कुमार का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260