सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के लछमिनिया गांव वार्ड नंबर 1 में आज सुबह ज़मीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में धान की रोपनी के दौरान गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। सिकंदर यादव, पिता स्वर्गीय केदार यादव, अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी पुराने जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के भूपेंद्र यादव, दिलीप यादव, मिथिलेश यादव और कौशल यादव वहां पहुंचे।

कहासुनी के बाद पहले सिकंदर यादव की रॉड से पिटाई की गई और फिर गोली चलाई गई, जो उनके पैर में लग गई।
घटना के बाद घायल सिकंदर यादव को सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

