भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। मुंगेर जिले के नया रामनगर के समीप सड़क हादसे में 17 वर्षीय इंटर के छात्र दिव्यांशु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीन सितंबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले दिव्यांशु को एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को 112 टीम ने मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से नाजुक हालत में उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
दिव्यांशु मुंगेर के जानकी नगर का रहने वाला था। उसके पिता लक्ष्मण मंडल का निधन कुछ वर्ष पूर्व हो चुका है। मृतक के जीजा ने मायागंज अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “अगर समय पर इलाज और दवा दी जाती तो दिव्यांशु की जान बच सकती थी। डॉक्टर और नर्सों ने लापरवाही बरती।” इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह घटना अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
