सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे अठनिया गांव के पास बेखौफ अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा गांव निवासी घोधन मंडल के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घोधन मंडल अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह अठनिया गांव से खेत से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचा, पीछे से दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर घेर लिया। एक बाइक पर सवार अपराधी आगे निकल गए जबकि दूसरी बाइक पर बैठे दो अपराधियों ने बिना कुछ कहे उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही चालक ट्रैक्टर सहित सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
सूचना मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, जेएसआई सत्येंद्र पासवान, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह और परवत्ता थाना से जेएसआई सुजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
मृतक घोधन मंडल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और वह अपने पीछे चार बेटियां व चार बेटे छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और आठों बच्चों के रोने-बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। बड़ी बेटी पल्लवी कुमारी ने आरोप लगाया कि उसके बड़े पापा (मृतक के चचेरे भाई) ने ही हत्या की साजिश रची है। उसने कहा कि लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था और बड़े पापा लगातार घर खाली करने का दबाव बना रहे थे। पल्लवी के अनुसार, पिता के घर खाली करने से इनकार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
बताया जाता है कि पिछले 20 वर्षों में इस परिवार के तीन लोगों – अर्जुन मंडल, सिपाही मंडल और मोती मंडल की हत्या इसी विवाद के कारण हो चुकी है। अब घोधन मंडल की हत्या ने विवाद को और गंभीर बना दिया है।
थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक जमीन विवाद ही कारण प्रतीत हो रहा है।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि संपत्ति विवाद किस तरह रिश्तों को दुश्मनी में बदल देता है और परिवार के भीतर लगातार खून-खराबे का कारण बनता है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260