गोपालपुर। गंगा नदी का जलस्तर भले ही पिछले कुछ दिनों से घटा हो, लेकिन खतरे से ऊपर बह रही गंगा अभी भी कई इलाकों में तबाही का सबब बनी हुई है। इस्माईलपुर-बिंद टोली क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक है। स्पर संख्या आठ और नौ के बीच तेज धारा से हुए कटाव ने बिंद टोली गांव के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिन घरों में पानी भर गया, उनके परिवार अब सड़क किनारे या तटबंध पर प्लास्टिक की चादरों के नीचे जीवन गुजारने को विवश हैं।
बिंद टोली और वीरनगर इलाके के बाढ़ पीड़ित परिवारों की स्थिति नारकीय है। तटबंध और सड़क किनारे बने अस्थायी ठिकानों पर लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों और मवेशियों के साथ रह रहे हैं। बरसात और उमस से परेशान लोग बीमारियों के खतरे से भी जूझ रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या स्वच्छता की है। बाढ़ का पानी घरों के आसपास अब भी जमा है, जिसके कारण गंदगी और दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर भी लोगों को सता रहा है।
पीड़ित कन्हैया मंडल, बुचकुन राय और काली चरण ठाकुर का कहना है कि उनके घरों में लगातार दो बार बाढ़ का पानी घुसा, जिससे अनाज, कपड़े और घर का अधिकांश सामान बह गया या बेकार हो गया। मजबूरी में अब वे इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। मवेशियों को भी साथ रखना पड़ रहा है, जिससे कठिनाइयां और बढ़ गई हैं।
हालांकि सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अधिकांश प्रभावित परिवारों के खातों में अभी तक राशि नहीं पहुंची है। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने परिवार और बच्चों के लिए दवा, भोजन और अन्य जरूरी सामान खरीद सकें। लेकिन देरी के कारण नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।
बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है। वास्तविक मदद कब मिलेगी, यह किसी को नहीं पता। ऐसे में पीड़ित परिवारों की निगाहें सरकार और प्रशासन पर टिकी हुई हैं। बाढ़ के बाद की इस त्रासदी ने उनकी जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है और पुनर्वास की राह अभी भी दूर दिख रही है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सहरसा के गढ़िया रसलपुर में बाबा बकतौर की अद्भुत गाथा
रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260