गोपालपुर प्रखंड के इस्माईलपुर-बिंद टोली क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि शुरू हो गई है। हाल ही में आई बाढ़ और कटाव से प्रभावित लोग धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट ही रहे थे कि बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी ने फिर से बेचैनी बढ़ा दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले सप्ताह जलस्तर में कमी आने से बाढ़ का खतरा कुछ हद तक टलता नजर आ रहा था। लेकिन अब लगातार जलस्तर बढ़ने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है। खासकर तटवर्ती गांवों के लोग दोबारा बाढ़ और कटाव की विभीषिका झेलने की आशंका से सहमे हुए हैं।
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में गंगा नदी का जलस्तर लगभग 80 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है। अगर जलस्तर में इतनी वृद्धि होती है तो तटबंध और स्परों पर दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। इससे निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पलायन करना पड़ सकता है।
गांव के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों आई बाढ़ और कटाव में उन्होंने काफी नुकसान झेला है। घर, खेत और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें सब पानी में डूब चुकी थीं। अब जब स्थिति सामान्य हो रही थी, तब दोबारा जलस्तर बढ़ने की आशंका ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया है।
प्रशासन ने संवेदनशील तटबंधों और स्परों पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है। साथ ही आवश्यकतानुसार बंबो रॉल और बालू भरी बोरियां लगाने की तैयारी भी की जा रही है। फिर भी स्थानीय लोग प्रशासन से ज्यादा सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि एक बार फिर बड़े पैमाने पर नुकसान से बचा जा सके।
गंगा का जलस्तर बढ़ते ही तटवर्ती गांवों की धड़कनें तेज हो गई हैं और लोग अब आसमान की ओर टकटकी लगाए राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
