भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के गनगनिया पंचायत में उपमुखिया मो. शिवरथ के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत के 12 वार्ड सदस्यों ने एकजुट होकर उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।
वार्ड सदस्यों ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार को लिखित आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उपमुखिया मो. शिवरथ पंचायत के विकास कार्यों में बिल्कुल भी रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है और नए चुनाव कराने की मांग की गई है।
इस दौरान पंचायत के वार्ड सदस्य श्रवण तांती, सुजीत मंडल, नसीब कुमार, धर्मवीर कुमार मंडल, मदन पासवान, अनु कुमारी, सावित्री देवी, शांति देवी, कुमार मंगलम, सुधाकर मंडल और सुलोचना देवी मौजूद रहे।
वहीं, प्रखंड पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उपमुखिया पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियमों के तहत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
🔹 गनगनिया पंचायत के उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव
🔹 12 वार्ड सदस्यों ने लगाया विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
🔹 चुनाव कराने की रखी गई मांग
🔹 प्रखंड पदाधिकारी बोले – नियम अनुसार होगी कार्रवाई
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
