भागलपुर। सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में रविवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर छापेमारी की गई। रेफरल अस्पताल के मैनेजर **रमण कुमार सिंह** और थानाध्यक्ष **मृत्युंजय कुमार** ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड स्थित **आयोग सेवा सदन क्लिनिक** को सील कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयोग सेवा सदन क्लिनिक में जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं थे और न ही रख-रखाव मानकों के अनुरूप पाया गया। इसी कारण क्लिनिक को सील कर दिया गया है।
इसके साथ ही प्रशासन ने **बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर** पर भी छापेमारी की और वहां उपलब्ध दस्तावेजों एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात की जांच की। हालांकि, डायग्नोस्टिक सेंटर पर कागजातों की जांच की प्रक्रिया जारी है।
रेफरल अस्पताल के मैनेजर रमण कुमार सिंह ने कहा कि सुल्तानगंज क्षेत्र में लगातार अवैध क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस दौरान रेफरल अस्पताल के अन्य कर्मचारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सहरसा के गढ़िया रसलपुर में बाबा बकतौर की अद्भुत गाथा
रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
