यह बिहार है, यहां कुछ भी संभव है। ऐसा ही कुछ मसौढ़ी अंचल कार्यालय में हुआ है, जहां सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। RTPS पोर्टल से *’डॉग बाबू’* नाम के एक *कुत्ते के नाम* पर *निवास प्रमाण-पत्र* जारी कर दिया गया। यह कोई मज़ाक नहीं, बल्कि पूरी तरह से सरकारी दस्तावेजों के साथ की गई गंभीर छेड़छाड़ का मामला है।

इस प्रमाण पत्र पर पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’, माता का नाम ‘कुतिया बाबू’, और पता – मोहल्ला काउलीचक, वार्ड नंबर 15, नगर परिषद मसौढ़ी दर्ज है। प्रमाण पत्र संख्या BRCCO/2025/15933581 है, और उस पर मसौढ़ी के राजस्व पदाधिकारी मुरारी चौहान की *डिजिटल सिग्नेचर* भी लगी हुई है।
जब इस प्रमाण पत्र की जांच की गई तो सामने आया कि यह दस्तावेज असल में *दिल्ली की एक महिला* से जुड़ा है। उसके आधार कार्ड और पति के दस्तावेज इस फर्जी प्रमाण पत्र में अपलोड किए गए थे। यह स्पष्ट करता है कि किसी ने सिस्टम के साथ बड़ी धोखाधड़ी की है।
अंचलाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा है कि यह सिर्फ एक *घटिया मजाक* नहीं, बल्कि *सरकारी सिस्टम की विश्वसनीयता पर हमला* है। राजस्व पदाधिकारी के डोंगल से डिजिटल सिग्नेचर कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू हो गई है। दोषी RTPS व राजस्व कर्मचारियों पर जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला प्रशासनिक सिस्टम की उस खामियों की पोल खोलता है, जहां आम लोगों को महीनों दौड़ाया जाता है, लेकिन एक *कुत्ते* का प्रमाण पत्र *कुछ ही घंटों में* बन जाता है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
