अटल बिहारीअटल बिहारी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि 16 अगस्त को अब राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय ने संकल्प जारी कर दिया है।

अटल बिहारी

संकल्प के अनुसार देश के बहुमुखी विकास में अटल बिहारी वाजपेयी के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए राजकीय समारोह मनाई जाएगी। इसके पहले उन्होंने पुण्यतिथि पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ पाटलिपुत्र पार्क में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री विजय चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद व देवेश चन्द्र ठाकुर ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *