बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 26 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन के नाम की घोषा की। विपक्षी दलों ने नए गठबंधन का नाम अब UPA की जगह इंडिया होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बैठक के संपन्न होने के बाद अब अगली बैठक महाराष्ट्र में होगी और जल्द ही बैठक की तारीख तय कर ली जाएगी।
दरअसल, 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक की सफलता के बाद 17-18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आयोजित की गई। दो दिनों तक चली बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में शामिल हुए सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखी। बैठक में विपक्षी दलों के नए गठबंधन का नाम तय किया गया इसके साथ ही अगली बैठक की जगह भी निर्धारित की गई।
बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश को बचाने के लिए सभी दल साथ आए हैं। 11 सदस्यों की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाली अगली बैठक में कमेटी के सदस्यों के नाम तय किए जाएंगे और उसके बाद इसकी घोषणा होगी। मुंबई में होने वाली बैठक की तिथि जल्द ही बताई जाएगी। देश में जो ताजा हालात है उससे देश को बचाने के लिए सभी का एकसाथ आना जरूरी है।
खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। सीबीआई, ईडी, विजिलेंस समेत सभी संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया जा रहा है और विपक्षी दलों के नेताओं को इनके जरिए परेशान किया जा रहा है। इस हालात से देश को बचाने के लिए सभी विपक्षी दल साथ आए हैं। हमारे बीच राज्यों में कुछ मतभेद जरूर हैं लेकिन देश सबसे पहले है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260